ज़ायोनी मीडिया ने मक़बूज़ा फिलिस्तीन के उत्तर में हिज़्बुल्लाह के साथ झड़पों में ज़ायोनी सेना को होने वाले व्यापक नुकसान की खबर देते हुए कहा है कि 7 अक्टूबर के बाद से मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन के उत्तरी क्षेत्रों पर हिज़्बुल्लाह के हमलों में 512 इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गईं, जिनमें से 50 एक ही दिन में श्लोमी बस्ती में थीं।
ज़ायोनी शासन के आधिकारिक मीडिया ने आंकड़े देते हुए घोषणा की है कि 7 अक्टूबर से मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन के उत्तरी क्षेत्रों खास कर ऊपरी अल जलील में हिज़्बुल्लाह के हमलों में 512 ज़ायोनी इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।
ज़ायोनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हिज़्बुल्लाह द्वारा "बुरकान" और "फ़लक़" जैसे भारी रॉकेटों का उपयोग पिछले सप्ताह बढ़ गया , और अकेले शनिवार को श्लोमी बस्ती पर हिज़्बुल्लाह द्वारा किए गए मिसाइल हमले में, इस बस्ती में ज़ायोनी सेना के 50 ठिकाने और इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गयी।